यहां के तिरुकोईलूर के पास एक गांव में पुलिस ने एक शख्स को 17 दिन की बेटी को जिंदा जलाकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने मासूम को मारने की दूसरी बार कोशिश की थी।

विल्लूपुरम (तमिलनाडु). यहां के तिरुकोईलूर के पास एक गांव में पुलिस ने एक शख्स को 17 दिन की बेटी को जिंदा जलाकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने मासूम को मारने की दूसरी बार कोशिश की थी। इससे पहले जब उसने ऐसा करने की कोशिश की थी, तो वह सिर्फ तीन दिन की थी, लेकिन उस वक्त रिश्तेदारों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, डी वर्धराजन वदमरुथूर गांव का है। वह यहां खेती करता है। उसकी 15 महीने पहले पास के गांव में सौन्दर्या से शादी हुई थी। 

17 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म
वर्धराजन की पत्नी ने 17 दिन पहले पुड्डुचेरी में एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इससे वर्धराजन नाराज था। मंगलवार को जब देर रात उसकी पत्नी सो रही थी। वह बच्ची को नदी के किनारे ले गया, यह जगह उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर है। यहां उसने गड्ढा खोदा और इसमें रखकर बेटी को जिंदा जला दिया। 

सौन्दर्या जब उठी, तो उसने अपनी बेटी को पास में नहीं पाया और उसने उसे ढूंढना शुरू किया। बहुत देर खोजने के बाद वर्धराजन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, इसके बाद रिश्तेदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची के शव को निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।