मन्ना ने कहा कि बीजेपी नेता ने सेंट्रल फोर्सेस का भी इसके लिए गलत इस्तेमाल किया। यह घटना 29 मई के दिन करीब साढ़े बारह बजे की है। 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। दोनों पर कांथी म्युनिसिपल आफिस से राहत सामग्री चोरी का आरोप लगा है। म्युनिसिपल बोर्ड प्रशासन के एक सदस्य की तहरीर पर यह केस दर्ज हुआ है। सुवेंदु के भाई सौमेंदु कांथी म्युनिसिपल बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो लाख का तिरपाल गोदाम से ले जाने का आरोप

कांथी म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रिेटिव बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह बताया कि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और उनके भाई पूर्व चेयरमैन कांथी म्युनिसिपाॅलिटी के निर्देश पर दो लाख का तिरपाल गोदाम से अवैध ढंग से ताला खोलकर जबरिया ले जाया गया हैं। मन्ना ने कहा कि बीजेपी नेता ने सेंट्रल फोर्सेस का भी इसके लिए गलत इस्तेमाल किया। यह घटना 29 मई के दिन करीब साढ़े बारह बजे की है। 

Scroll to load tweet…