लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू' मंत्री स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिंद - प्रशांत क्षेत्र समेत कईं महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी को लेकर गुरूवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने विभिन्न समझौतों को लेकर जानकारी दी है। 

नई दिल्ली. लद्दाख में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू' मंत्री स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री ने हिंद - प्रशांत क्षेत्र समेत कईं महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसी को लेकर गुरूवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने विभिन्न समझौतों को लेकर जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू मंत्री स्तरीय बैठक सफल रही है। 

Scroll to load tweet…

 कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुराग ने बताया कि दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, तकनीक, ग्लोबल मैपिंग सैटेलाइट को शेयर करने समेत कईं समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में साझेदारी बढ़ी है। इसके साथ ही दोनों देश बहुपक्षीय प्रारूपों पर भी काम कर रहे हैं। अनुराग ने बताया कि इस बैठक का महत्वपूर्ण केंद्र और विषय हिंद - प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और व्यापार संबंधी रहा। 

अफगानिस्तान में भारत द्वारा निर्मित चाबहार बंदरगाह को लेकर क्या हुई बात

प्रवक्ता अनुराग ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू वार्ता में अफगानिस्तान को लेकर भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि भारत द्वारा अफगानिस्तान में बनाए जा रहे चाबहार बंदरगाह को लेकर अमेरिका ने भारत की सराहना की है। इसके साथ ही अमेरिका ने भारत द्वारा अफगानिस्तान में विकास और कनेक्टिविटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और व्यापार संबंधी प्रयासों पर भी भारत का सहयोग करने की बात कही है।

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान पर क्या कहा विदेश मंत्रालय ने?

मंत्रालय प्रवक्ता अनुराग ने बताया कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद को लेकर भी चर्ची हुई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए आतंकवाद के बारे में पूरी दुनिया को पता है कि पाकिस्तान आतंकवाद का बड़ा समर्थक है। इस बात से किसी भी कीमत पर इनकार नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित सबसे ज्यादा वैश्विक आतंकियों को शरण देता है। इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में प्रवक्ता अनुराग ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में जमीन से जुड़े कानूनी बदलावों पर पाकिस्तान या किसी भी देश को टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

Scroll to load tweet…

करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर क्या कहा मंत्रालय ने?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कहा कि इस कॉरिडोर को खोलने का निर्णय कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विषय में हम सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Scroll to load tweet…

सऊदी अरब को लेकर क्या कहा मंत्रालय ने?

सऊदी अरब द्वारा हाल ही में अगले महीने होने वाली जी- 20 शिखर बैठक को लेकर एक नोट जारी किया है। इसमें उसने पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान और भारत के कश्मीर को स्वतंत्र देश बताया है। इसी को लेकर एक प्रश्न के जवाब में अनुराग ने कहा कि भारत ने इस विषय में सऊदी अरब को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने इस विषय पर सऊदी से तत्काल प्रभाव से सुधार करने करने को कहा है। 

Scroll to load tweet…