14 फरवरी को भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्मदिन है। इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने उनके अमूल्य योगदान और देश सेवा  को देखते हुए कुछ अहम कदम उठाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली. 14 फरवरी को भाजपा की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जन्मदिन है। इस मौके पर विदेश मंत्रालय ने उनके अमूल्य योगदान और देश सेवा को देखते हुए कुछ अहम कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर अब सुषमा स्वराज भवन रखने का फैसला किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके अलावा विदेश सेवा संस्थान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरन सर्विस रखने का फैसला किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, पूर्व विदेश मंत्री द्वारा दशकों तक सार्वजनिक सेवा को देखते हुए उनकी जयंती की पूर्व संध्या को ये ऐलान किए गए हैं। 

6 अगस्त 2019 को हुआ था निधन
सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी को अम्बाला में हुआ था। उन्होंने पिछले साल 6 अगस्त को आखिरी सांस ली थी। सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज ने 1970 में एबीवीपी ज्वाइन कर भारतीय राजनीति में कदम रखा था। वे जेपी आंदलोन का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही हैं।

सुषमा के पति ने कहा मोदी को धन्यवाद

Scroll to load tweet…