कश्मीर में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोग शरीर जमा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। रात में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे पहुंच रहा है।

श्रीनगर। कश्मीर में शीतलहर (Cold wave) से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रात में न्यूनतम तापमान लगातार शून्य से नीचे पहुंच रहा है। शनिवार को श्रीनगर (Srinagar) में रात का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस था। यहां दिन का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुक्रवार को पहलगाम न्यूनतम तापमान -6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वादी का सब से ठंडा क्षेत्र रहा। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

ठंड के चलते जन जीवन प्रभावित 
ठंड के चलते बर्फ जम गया है। पेड़-पौधे और घास पर बर्फ की चादर जम गई है। लोग शरीर जमा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। अधिक सर्दी पड़ने के चलते जन जीवन प्रभावित हो गया है। लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दोनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 

पानी की पाइप छतिग्रस्त 
श्रीनगर समेत घाटी के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फ जमने से कई जगह पानी की पाइप छतिग्रस्त हो गई है। बिजली भी लगातार नहीं रह रही है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली रहने पर घर गर्म रखने और गर्म पानी से खाना बनाने व बर्तन धोने का काम हो जाता है। बिजली नहीं रहने पर काफी दिक्कत होती है। 

मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर को घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश की भी संभावना है। इससे पहले मौसम साफ रहने की उम्मीद है। आसामान साफ रहने से रात का पारा और अधिक गिर सकता है।

ये भी पढ़ें

16 दिसंबर तक 3 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, मौसम में होगा बदलाव, अर्थव्यवस्था में हो सकता है सुधार

Snowfall: हिमाचल के पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर; इसलिए हवा सर्द है, देखें कुछ खूबसूरत तस्वीरें