भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट मीटिंग में हुए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब देश में 45 साल से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकता है। उन्होंने कहा, देश में कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी आई है।

Scroll to load tweet…

अभी 60 साल और 45 साल तक बीमार लोगों को दी जा रही थी वैक्सीन
वैक्सीनेशन का दूसरा चरण 1 मार्च को शुरू हुआ था। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार व्यक्ति को वैक्सीन दी जा रही थी। लेकिन अब 45 साल से ऊपर कोई भी वैक्सीन लगवा सकता है। 

भारत में अब तक 4.72 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
भारत मे अब तक 4.72 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। प्रकाश जावड़ेकर ने साफ कर दिया है कि देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीनेशन को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।