अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि वे पत्नी मेलानिया के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने जा सकते हैं। ऐसे में आगरा में युमना में पानी छोड़ा जाएगा। यमुना को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए गंगनहर से यह पानी दिया जाएगा। 

आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा कि वे पत्नी मेलानिया के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने जा सकते हैं। ऐसे में आगरा में युमना में पानी छोड़ा जाएगा। यमुना को स्वच्छ अविरल बनाने के लिए गंगनहर से यह पानी दिया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सिंह फोगाट ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के आगरा दौरे को देखते हुए यमुना नदी की स्थिति में सुधार के लिए मांट नहर के रास्ते 500 क्यूसेक गंगा का पानी मथुरा में छोड़ा गया है। यह पानी अगले तीन दिन में मथुरा और उसके 24 घंटे बाद 21 फरवरी की दोपहर तक आगरा पहुंचेगा।'' फोगाट ने कहा, ''विभाग की कोशिश है कि गंगाजल की यह मात्रा यमुना में 24 फरवरी तक निरंतर बनी रहे।''

'नहीं आएगी बदबू'
प्रशासन के इस कदम पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता डॉक्टर अरविन्द कुमार ने बताया, ''यदि आगरा में यमुना नदी के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है तो वह निश्चित रूप से प्रभाव डालेगा। मथुरा के साथ-साथ आगरा में भी यमुना नदी में घुले ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड और केमिकल ऑक्सीजन डिमाण्ड की मात्रा में कमी आएगी। इतना होने पर यमुना का पानी पीने योग्य भले ही न हो पाए, परंतु उसके दुष्प्रभाव व बदबू में तो कमी होने की आशा कर सकते हैं।''

150 मिनट अहमदाबाद में रहेंगे ट्रम्प
ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी रहेंगी। ट्रम्प सीधे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी उनका स्वागत करेंगे। बताया जा रहा है कि यहां उनका करीब 150 मिनट का कार्यक्रम है। ट्रम्प एयरपोर्ट से सीधे साबरमती आश्रम जाएंगे। यहां के बाद वे इंडिया रोड शो करते हुए मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी और ट्रम्प 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली आएंगे। माना जा रहा है कि अगले दिन वे आगरा में ताजमहल का भी दीदार कर सकते हैं।