बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। दरअसल, कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से मस्कूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है। उस्मानी जिन्ना के समर्थन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। 

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में एक ऐसा भी नाम है, जिसे लेकर भाजपा कांग्रेस पर लगातार निशाना साध रही है। दरअसल, कांग्रेस ने दरभंगा के जाले से मस्कूर अहमद उस्मानी को टिकट दिया है। उस्मानी जिन्ना के समर्थन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उस्मानी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस समेत पूरे महागठबंधन पर निशाना साधा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गिरिराज सिंह ने महागठबंधन के नेताओं से पूछा कि क्या आप लोग मशकूर अहमद उस्मानी को टिकट दिए जाने का समर्थन करते हैं? उन्होंने कहा, लालू यादव के राज में बिहार में सिमी काफी पनप चुका है। तो अब क्या सिमी को बिहार में पांव फैलाने देंगे महागठबंधन के नेता। क्या कांग्रेस के नेता अब भी देश विरोधियों का साथ देने से बाज नहीं आएंगे।

Scroll to load tweet…


कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना
उधर, कांग्रेस में भी उस्मानी को टिकट दिए जाने का विरोध हो रहा है। पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते ऋषि मिश्रा ने भी विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे फैसलों से बर्बाद हो जाएगी। हाईकमान इस पर तुरंत संज्ञान लें और ऐसे कैंडिडेट को टिकट ना दें। 

Scroll to load tweet…


भाजपा ने ट्वीट कर साधा निशाना
भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, जाले से जिन्ना प्रेमी को टिकट दिए हो, बिहार की जनता पूछ रही है ई का किए हो।