गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है। 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाने का फैसला लिया था।

श्रीनगर. गिरीश चंद्र मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के नए उप-राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस गीता मित्तल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उप-राज्यपाल बनाया गया है। 5 अगस्त को सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35A हटाने का फैसला लिया था। राज्य का दर्जा खत्म कर इसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के तौर पर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला किया था। आज आधिकारिक रूप से यह बदलाव लागू हो गया। 

जीसी मुर्मू 1985 बैच के प्रशासनिक अधिकारी हैं, ऐसी 5 बड़ी बातें

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- जीसी मुर्मू का पूरा नाम गिरीश चंद्र मुर्मू है। वह गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 

2- गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव थे।

3- जी सी मुर्मू इससे पहले वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर सेक्रटरी थे।

4- जी सी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने राजनीति शास्त्र में मास्टर्स और पब्लिक सर्विसेस में एमबीए की पढ़ाई की है।

5- 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर के नए केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बाद जीसी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।

कौन हैं गीता मित्तल, जिन्होंने दिलाई शपथ
जस्टिस गीता मित्तल एक भारतीय न्यायाधीश हैं। वर्तमान में वह जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश हैं।