दक्षिण गोवा के चिकालिम में जर्मनी से आई एक 34 साल की महिला ने गला घोंटकर अपनी 18 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने नदी में कूदकर मरने की कोशिश की, लेकिन मजदूरों ने उसे बचा लिया।  

पणजी। गोवा में शनिवार को एक महिला ने अपनी 18 महीने की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद नदी में कूदकर उसने आत्महत्या की कोशिश की। नजदीक ही काम कर रहे कुछ मजदूरों ने महिला को कूदते देख लिया और उसकी जान बचा ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना दक्षिण गोवा की है। महिला की उम्र 34 साल है। वह पिछले कई साल से जर्मनी में अपने पति के साथ रह रही थी। उसके पति जर्मनी में काम करते हैं। महिला पिछले सप्ताह चिकालिम स्थित अपने मायके आई थी। महिला की पहचान निमिषा वलसान के रूप में हुई है। 

मजदूरों ने बचाई जान
पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे निमिषा ने गला घोंटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने पड़ोसी के घर गई और उनसे उनके कार की चाबी मांगी। पड़ोसी ने उसे कार की चाबी दे दी। इसके बाद वह कार में सवार होकर पांच किलोमीटर दूर जुआरी नदी पर बने पुल पर गई। वह कार से उतरी और नदी में कूद गई। 

यह भी पढ़ें- SHOCKING: 2 बार मां से लिपटी-तीसरी बार बेटी को अपार्टमेंट से फेंका, खुद रेलिंग पर चढ़ी लेकिन डर गई मौत से

महिला का चल रहा इलाज
जुआरी नदी के उस पुल के सामने ही एक और पुल का निर्माण चल रहा है। कुछ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। उन्होंने महिला को नदी में कूदते देख लिया। उन्होंने उसकी की जान बचा ली। इसके बाद महिला को गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने निमिषा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- चौंकाने वाली खबरः 13 साल की बेटी बनी अपने 44 साल के पिता के बच्चे की मां, मासूम ने दिया बेटे को जन्म