गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह आग आईसीयू में लगी है।

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अस्पताल में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। मरने वालोंं में 5 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। बताया जा रहा है कि यह आग आईसीयू में लगी है। यहां से अन्य वार्डों में फैली। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह से बताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियोंं ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि यह आग नवरंगपुरा स्थित निजी श्रेय हॉस्पिटल में लगी। यहां कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। मारे गए सभी मरीज भी कोरोना संक्रमित थे। वहीं, 41 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। उधर, मरीजों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। 




पीएम ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। आग लगने से जो लोग घायल हुए हैं उन लोगों को 50,000 रु. की मदद दी जाएगी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
अहमदाबाद में अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों से संवेदनाएं। जख्मियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। गुजरात के मुख्यमंत्री और मेयर से स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रशासन हर संभव मदद उपलब्ध करा रहा है। 

Scroll to load tweet…