गुजराती फिल्म संगीतकार और गायक महेश कनोडिया का रविवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कईं नेताओं ने शोक जताया है। दरअसल, महेश कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कनोडिया की खासियत यह थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे जिसमें महिला गायिकाएं भी शामिल हैं।

गांधीनगर. गुजराती फिल्म संगीतकार और गायक महेश कनोडिया का रविवार को निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कईं नेताओं ने शोक जताया है। दरअसल, महेश कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुजरात के पाटन निर्वाचन क्षेत्र का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से कईं बार प्रतिनिधित्व किया। कनोडिया की खासियत यह थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे जिसमें महिला गायिकाएं भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पीएम ने कहा- गरीबों और पिछड़ों के लिए समर्पित थे कनोडिया

पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे हमेशा गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। मैंने कनोडिया जी के परिजनों से बात की और उनके प्रति संवेदनाएं प्रकट की।'

कईं कलाकारों ने जताया दुख

गुजराती सिनेमा के कई कलाकारों ने कनोडिया के निधन पर शोक जताया है। हितेन कुमार ने कहा कि पूरे गुजराती सिनेमा के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। हमारा सच्चा रत्न अब नहीं रहा। गम शब्दों बयान नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही धर्मेश व्यास ने कहा कि यह हैरान करने वाला है। महेश भाई लंबे समय से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहे थे। गुजराती इंडस्ट्री के लिए यह एक बड़ा नुकसान है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके भाई नरेश भी जल्दी स्वस्थ हो जाएं। गुजराती सिनेमा परिवार में हमें उनकी जरूरत है। भगवान से यह मेरी प्रार्थना है कि उन्हें यह दुख सहने की शक्ति मिले।