भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। शाह ने कहा कि मोदी जी ने सबको कार्य सस्कृति फॉलो करने के लिए सबको मजबूर किया।

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान हुआ नहीं कि राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। गुरुवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केजरीवाल लेते हैं क्रेडिट 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने सबको कार्य सस्कृति फॉलो करने के लिए सबको मजबूर किया। लेकिन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं जो नई चीज करते रहते है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने नई शुरूआत की है। भाई सोचना भी क्यों, बजट भी क्यों देना किसी के करे कराए पर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। 

कांग्रेस ने शुरू किया भ्रम फैलाना 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून पर संसद में चर्चा हुई लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था। बाहर निकलते ही भ्रम फैलाना शुरू किया और दिल्ली को अशांत किया। 

टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दिल्ली को अशांत किया 

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में टुकड़े-टुकड़े गैंग दिल्ली में हुई अशांति के लिए जिम्मेदार है। इसको दंड देने का समय आ गया है। दिल्ली की जनता को दंड देना चाहिए।