एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर कंपनी के डिलीवरी एजेंट ने शुक्रवार को एक ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डिलीवरी एजेंट का आरोप है कि ग्राहक ने इसलिए खाना लेने से इनकार कर दिया क्यों कि वह मुस्लिम है। 

हैदराबाद. एक ऑनलाइन फूड ऑर्डर कंपनी के डिलीवरी एजेंट ने शुक्रवार को एक ग्राहक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। डिलीवरी एजेंट का आरोप है कि ग्राहक ने इसलिए खाना लेने से इनकार कर दिया क्यों कि वह मुस्लिम है। 

अपनी शिकायत में मुदस्सीर ने दावा किया, ग्राहक अजय कुमार ने खाने का ऑर्डर करते वक्त ये शर्त रखी कि उनका खाना कोई हिंदू एजेंट डिलीवर करे, नाकि कोई मुस्लिम। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुमार के खिलाफ मामला दर्ज 
अजय कुमार को खाने की डिलीवरी की गई तो उसने लेने से इनकार कर दिया। मुदस्सीर खाना लेकर कुमार के पास पहुंचे थे। लेकिन कुमार ने इसे नहीं लिया। पुलिस ने मुदस्सीर की शिकायत के आधार पर अजय कुमार के मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।