नई दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद वहां मीडिया के कामकाज पर लगायी गयी पाबंदियों को हटाने की मांग करते हुए कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन द्वारा उच्चतम न्यायालय में दायर की गयी याचिका में दखल की मांग की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईजेयू महासचिव सबीना इंदरजीत ने श्रमजीवी पत्रकारों के विचारों को सामने रखने के लिए बुधवार को शीर्ष अदालत में हस्तक्षेप आवेदन दायर किया और कहा कि उन पर जम्मू कश्मीर खासकर कश्मीर घाटी में सूचना पाबंदी की सबसे अधिक मार पड़ी है।प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।

आईजेयू ने दलील दी कि इस पाबंदी से पत्रकारों की अभिव्यक्ति और भाषण की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार खत्म हो गये हैं।इससे पहले भारतीय प्रेस परिषद ने इस मामले में हस्तक्षेप आवेदन दायर किया था।
भसीन ने 10 अगस्त को याचिका दायर की थी और मोबाइल इंटरनेट और लैंडलाइन समेत संचार के सभी साधनों को बहाल करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)