देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अच्छी खबर आ रही हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां देश में रविवार को संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा  50 लाख के पार हो गया। अबतक देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर नए 100 मरीजों में से अब करीब 82 लोग ठीक हो रहे हैं। हांलाकि देश में पिछले 27 दिनों में एक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 31 दिसंबर को 816 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद एक से 27 सितंबर तक रोजाना औसतन 1066 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। यह दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका (895) और ब्राजील (826) के रोजाना के एवरेज से कहीं ज्यादा है।

नई दिल्ली. देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से अच्छी खबर आ रही हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां देश में रविवार को संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया। अबतक देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर नए 100 मरीजों में से अब करीब 82 लोग ठीक हो रहे हैं। हांलाकि देश में पिछले 27 दिनों में एक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 31 दिसंबर को 816 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद एक से 27 सितंबर तक रोजाना औसतन 1066 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। यह दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका (895) और ब्राजील (826) के रोजाना के एवरेज से कहीं ज्यादा है।

Scroll to load tweet…

कोरोना लेटेस्ट अपडेट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार के अपने आंकड़ों में बताया कि पिछले 24 घंटो में 82 हजार 170 मरीज बढ़े और 1039 लोगों की जान चली गई। इसके साथ देश में संक्रमितों को आंकड़ा 60 लाख 74 हजार 703 हो गया है। इनमें 9 लाख 62 हजार 640 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 50 लाख 16 हजार 521 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उधर, देश में अब तक 95 हजार 542 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार को 7 लाख 9 हजार 394 लोगों का टेस्ट किया गया। इस तरह देश में अब तक 7 करोड़ 19 लाख 67 हजार 230 सैंपल की जांच की जा चुकी है।