आईटी रिटर्न को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ने वाली है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक तारीख को बढ़ाया नहीं जाएगा। 31 अगस्त 2019 रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
नई दिल्ली. आईटी रिटर्न को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ने वाली है। जबकि हकीकत कुछ और ही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक तारीख को बढ़ाया नहीं जाएगा। 31 अगस्त 2019 रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

आयकर विभाग ने दी जानकारी
वायरल मैसेज के बाद आयकर विभाग ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि, यह सीबीडीटी के संज्ञान में आया है कि आईटी रिटर्न दाखिल करने के लिए आखिरी तारीख बढ़ाने को लेकर एक आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन यह कॉपी और उसके साथ किया जा रहा दावा सही नहीं है। भुगतानकर्ताओं को 31.08.2019 तक रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी जाती है।
Scroll to load tweet…
