भारत ने कोरोना के खिलाफ जंग और तेज कर दी है। अब तक देश में कोरोना के 10 करोड़ टीके लग चुके हैं। इसी के साथ भारत ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, भारत सबसे कम दिन में 10 करोड़ टीके लगाने वाला पहला देश बन गया है। भारत में सिर्फ 85 दिन में 10 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 

नई दिल्ली. भारत ने कोरोना के खिलाफ जंग और तेज कर दी है। अब तक देश में कोरोना के 10 करोड़ टीके लग चुके हैं। इसी के साथ भारत ने अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, भारत सबसे कम दिन में 10 करोड़ टीके लगाने वाला पहला देश बन गया है। भारत में सिर्फ 85 दिन में 10 करोड़ वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 

सिर्फ 85 दिन मे लगे 10 करोड़ टीके

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
देश 10 करोड टीके लगाने में लगे दिन
भारत85
अमेरिका89
चीन102


भारत में वैक्सीनेशन का यह तीसरा चरण
भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन 16 जनवरी को शुरू की गई थी। इस चरण में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी गई थी। इसके बाद दूसरा चरण 1 मार्च से शुरू किया गया। इसके तहत 60 साल से ऊपर उम्र वाले और 45 से अधिक उम्र के बीमार लोगों को वैक्सीन दी गई। 

भारत में 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू किया गया है। इसके तहत 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इतना ही नहीं वैक्सीनेशन तेज हो सके, इसके लिए भारत सरकार ने राज्यों को छुट्टी वाले दिनों में भी वैक्सीनेशन सेंटर खोले रखने का आदेश दिया है।