दिल्ली में मंकीपॉक्स (monkeypox) संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। एक नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह देश में पहली ऐसी महिला है जो मंकीपॉक्स संक्रमित मिली है। उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नई दिल्ली। दिल्ली में मंकीपॉक्स (monkeypox) संक्रमितों की संख्या चार हो गई है। एक नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही देशभर में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या 9 हो गई है। भारत में मंकीपॉक्स के एक मरीज की मौत हुई है। वह केरल का रहने वाला था और यूएई से लौटा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में जिस नाइजीरियाई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसकी उम्र 31 साल है। उसके ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी नहीं मिली है। वह देश में पहली ऐसी महिला है जो मंकीपॉक्स संक्रमित मिली है। महिला में बुखार, त्वचा के घाव और लिम्फ नोड्स में सूजन जैसे लक्षण हैं। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बढ़ रही मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या
देश में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमारी से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें की लिस्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि संक्रमित व्यक्ति के साथ देर तक संपर्क में रहने से या उसके साथ बार-बार संपर्क में आने से बीमारी लगने का खतरा होता है। 

यह भी पढ़ें- COVID 19 UPDATE: फिर से संक्रमण में उछाल, 17000 नए केस मिले, एक्टिव केस 1.37 लाख

मंत्रालय ने संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग-थलग करने की सलाह दी है ताकि बीमारी न फैले। इसके साथ ही हैंड सैनिटाइटर का इस्तेमाल करने, साबुन और पानी से हाथ धोने, किसी मरीज के करीब होने पर मास्क और हाथों को डिस्पोजेबल दस्ताने से ढंकने और कीटाणुनाशक का उपयोग करने की सलाह दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार मंकीपॉक्स एक वायरल जूनोसिस (जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस) है। इसके लक्षण चेचक के रोगियों में देखे गए लक्षणों के समान हैं।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता बोले- महंगाई के खिलाफ PM आवास के बाहर करने वाले हैं प्रदर्शन, रोकने के लिए सरकार बना रही दबाव