प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2022) पर शुभकामनाएं दी हैं। इसे ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में मनाया जाता है।  नौसेना ने 4 दिसंबर को ऑपरेशन ट्राइडेंट की शुरुआत की थी।

नई दिल्ली। आज भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day 2022) मनाया जा रहा है। इसे ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में मनाया जाता है। 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में भारतीय नौसेना ने 4 दिसंबर को ऑपरेशन ट्राइडेंट की शुरुआत की थी। 4 और 5 दिसंबर की रात को ऑपरेशन ट्राइडेंट को अंजाम दिया गया था। भारतीय नौसेना ने कराची में पाकिस्तान नौसेना मुख्यालय पर हमला किया था। इस दौरान पाकिस्तान की नौसेना को भारी नुकसान पहुंचा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना दिवस पर नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "सभी नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं। हम भारतवासियों को अपने समृद्ध समुद्री इतिहास पर गर्व है। भारतीय नौसेना ने दृढ़ता से हमारे देश की रक्षा की है।"

Scroll to load tweet…

इसके साथ ही पीएम ने 39 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में नौसेना की ताकत को दिखाया गया है। वीडियो में नरेंद्र मोदी ने कहा, "स्वतंत्रता के बाद हमारी भारतीय नौसेना ने विभिन्न अवसरों पर अपना पराक्रम दिखाया है। चाहे वह गोवा का मुक्ति संग्राम हो या 1971 का भारत- पाकिस्तान युद्ध हो। जब हम नौसेना की बात करते हैं तो उसमें युद्ध ही नजर आता है, लेकिन भारत की नौसेना मानवता के काम में भी उतनी ही बढ़-चढ़कर आगे आती है। मैं नौसेना के जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं।"

यह भी पढ़ें- अमेरिकी प्रीडेटर ड्रोन से इंडियन नेवी को मिलेगी ताकत, हिंद महासागर में ड्रैगन की हर चाल होगी नाकाम

1612 में हुई थी भारतीय नौसेना की स्थापना 
ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1612 में भारतीय नौसेना की स्थापना की थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पाकिस्तान ने 3 दिसंबर को भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया था। इसके जवाब में भारतीय नौसेना ने कराची में पाकिस्तान नौसेना के हेडक्वार्टर पर हमला किया था। इसके लिए तीन मिसाइल बोट (आईएनएस वीर, आईएनएस निपत और आईएनएस निर्घाट) का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान पाकिस्तानी नौसेना के तीन जहाजों को डूबो दिया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली एम्स के बाद अब तमिलनाडु के हॉस्पिटल का डेटा चोरी, ऑनलाइन बिकी 1.5 लाख मरीजों की निजी जानकारी