जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रक्षा मंत्रियों में से एक होने पर उनकी तारीफ की

नई दिल्ली: जापानी रक्षा मंत्री तारो कोनो ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह को ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले रक्षा मंत्रियों में से एक होने पर उनकी तारीफ की। अभी सिंह के फॉलोवरों की संख्या 1.5 करोड़ से अधिक है जबकि ट्विटर पर कोनो के फॉलोवरों की संख्या 12 लाख है। सिंह ने इस तारीफ के लिए कोनो को धन्यवाद दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत और जापान के बीच करीबी रक्षा संबंध हैं तथा विशेष रणनीतिक साझेदारी को और गति देने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच पिछले साल नवंबर में पहली विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता हुई।

Scroll to load tweet…

रक्षा मंत्री सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था जबकि वार्ता में जापानी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और कोनो ने किया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)