हरियाणा में राजनीतिक उठापटक के बीच एक और बड़ी खबर आई है। जेजेपी पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को दो हफ्ते की फरलो (छुट्टी) मिली।

नई दिल्ली. हरियाणा में राजनीतिक उठापटक के बीच एक और बड़ी खबर आई है। जेजेपी पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को दो हफ्ते की फरलो (छुट्टी) मिली। अजय चौटाला अपने पिता और पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में बंद हैं। उन्हें अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया कि अजय चौटाला को जेल से दो हफ्ते की फरलो (छुट्टी) मिली है। वह आज शाम या कल सुबह बाहर आएंगे।

Scroll to load tweet…

जेजेपी ने दिया भाजपा को समर्थन
हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी मिलकर सरकार बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार रात साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को मानते हुए दोनों पार्टियों के नेताओं ने फैसला किया है कि भाजपा-जेजेपी मिलकर सरकार बनाएगी। भाजपा का मुख्यमंत्री और जेजेपी का डिप्टी सीएम होगा। 

स्थिर सरकार के लिए भाजपा-जेजेपी का साथ आना जरूरी- चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कहा था कि हरियाणा को स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा और जेजेपी का साथ आना जरूरी है। मैं अमित शाह और जेपपी नड्डा को धन्यवाद कहना चाहता हूं। हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि स्थिर सरकार देने के लिए हमारा साथ आना जरूरी है। 

जेजेपी के पास 10 सीटें
90 सीटों वाले हरियाणा में भाजपा को 40 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने 32 और जेजेपी ने 10 सीटें जीती हैं। निर्दलियों को 9 सीटें मिली हैं।