मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अभी भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों की तरह हो गई हैं। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सड़कें अभी भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के गालों की तरह हो गई हैं, जल्द ही ये भाजपा सासंद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के गालों की तरह चकाचक हो जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीसी शर्मा मध्यप्रदेश की खराब सड़कों के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ये न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन की सड़कें कैसी थीं, यहां पानी गिरा जम कर और सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए। कैलाश विजयवर्गीय के गालों के जैसे। 15 दिन में सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी हो जाएंगीं।''

Scroll to load tweet…

शिवराज ने अमेरिका की सड़कों की मप्र से की थी तुलना
शिवराज चौहान अक्टूबर 2017 में मुख्यमंत्री रहते अमेरिका गए थे। उस वक्त उन्होंने वॉशिंगटन में कहा था कि जब मैं वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर उतरा और सड़क पर यात्रा की तो मुझे ऐसा लगा कि मप्र की सड़कें यहां से बेहतर हैं।