केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गोली मारो...वाले नारे को लेकर जहां एक ओर विरोध हो रहा है, वहीं, उनकी पार्टी उनके समर्थन में उतर आई है। कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री सीटी रवि ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा, देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए। 

बेंगलुरु. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के गोली मारो...वाले नारे को लेकर जहां एक ओर विरोध हो रहा है, वहीं, उनकी पार्टी उनके समर्थन में उतर आई है। कर्नाटक में भाजपा सरकार में मंत्री सीटी रवि ने सांसद अनुराग ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए कहा, देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक के पर्यटन मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, जो लोग अनुराग ठाकुर पर गद्दारों के खिलाफ उनके बयान के लिए निशाना साध रहे हैं, वे वहीं लोग हैं जो अजमल कसाब और याकूब मेनन की फांसी का विरोध कर रहे थे। ये वही लोग हैं जो टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। नागरिकता कानून के खिलाफ झूठ फैलाते हैं। देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं गोली मिलनी चाहिए। मैं अनुराग ठाकुर का समर्थन करता हूं। 

Scroll to load tweet…

क्या कहा था अनुराग ठाकुर? 
अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान मंच से देश के गद्दारों को गोली मारने के नारे लगावाए थे। अनुराग ठाकुर रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारे लगावते हुए कहा, "देश के गद्दारों को, गोली मारो..." अनुराग ठाकुर ने कहा कि गद्दारों को भगाने के लिए नारे भी चाहिए। इस मामले में चुनाव आयोग ने मंगलवार देर शाम अनुराग ठाकुर को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जवाब देने के लिए 30 जनवरी, दोपहर तक का समय दिया गया है।