पूर्वी लद्दाख में भारत चीन विवाद के बीच के बीच कश्मीर घाटी में 2 महीने के लिए एलपीजी का स्टाक करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सीमा के करीब लगे गांदरबल में स्कूल की इमारतों को सुरक्षाबलों के लिए खाली रखने का आदेश दिया गया है। इन आदेशों ने घाटी के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। 

श्रीनगर. पूर्वी लद्दाख में भारत चीन विवाद के बीच के बीच कश्मीर घाटी में 2 महीने के लिए एलपीजी का स्टाक करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा सीमा के करीब लगे गांदरबल में स्कूल की इमारतों को सुरक्षाबलों के लिए खाली रखने का आदेश दिया गया है। इन आदेशों ने घाटी के लोगों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 जून को हुई बैठक में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल जीसी मुर्मू के सलाहकार ने इस आदेश को जारी किया है। इसमें घाटी में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित ना हो, इसके लिए 2 महीने का स्टॉक रखने के लिए कहा गया है। 

गर्मियों में पहली बार इस तरह का आदेश दिया गया
प्रशासन ने पहली बार गर्मियों या बरसात में इस तरह का आदेश दिया है। इससे पहले अक्टूबर या नवंबर में कंपनियों को एलपीजी का स्टॉक रखने के लिए कहा जाता है। 

Scroll to load tweet…


जारी किए गए दो ऑर्डर
प्रशासन द्वारा दो आदेश पारित किए गए हैं। पहला एलपीजी को लेकर है तो दूसरा स्कूलों को लेकर। दूसरे आदेश में गांदरबल के एसपी ने शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सभी स्कूल, आईटीआई की इमारतों को सुरक्षाबलों के लिए उपलब्ध कराई जाएं। 

हालांकि, कोरोना वायरस को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा के कम ही चांज नजर आ रहे हैं। हालांकि, गांदरबल लद्दाख से जुड़ा हुआ है, जहां भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रहा है।