कोरोना महामारी में लोगों की जान बचाने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभियान की शुरुआत की है। केजरीवाल ने कहा, आप स्वयंसेवकों ने गरीबों को भोजन करा और प्रवासियों की मदद की। ऑक्सीमित्र अभियान के जरिये हम सीधे लोगों की जान बचा सकते हैं। हम उन लोगों को आगाह कर सकते हैं जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है। 

मुंबई. कोरोना महामारी में लोगों की जान बचाने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभियान की शुरुआत की है। केजरीवाल ने कहा, आप स्वयंसेवकों ने गरीबों को भोजन करा और प्रवासियों की मदद की। ऑक्सीमित्र अभियान के जरिये हम सीधे लोगों की जान बचा सकते हैं। हम उन लोगों को आगाह कर सकते हैं जिनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम है। उन्हें तुरंत मदद की जरूरत है, फिर हम उनका जीवन बचा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों के ऑक्सीजन स्तर को नापेंगे। शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में गिरावट कोरोना वायरस से फेफड़े के संक्रमण की वजह से होती है।

जैसा दिल्ली में किया, वैसा मुंबई में करेंगे
अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह पहल समुद्र में एक बूंद के समान हो सकती है। लेकिन यह सरकार और अन्य एजेंसियों की मदद करने का तरीका है। दिल्ली के सभी लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक साथ आए। हमें यही मुंबई में भी करना है। 

बूथ स्तर पर ऑक्सीमित्र केंद्र बनेगा
केजरीवाल ने कहा, वह मुंबई में प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी का ऑक्सीमित्र केंद्र चाहते हैं। पार्टी का दावा है कि दो हफ्ते में उनके कार्यकर्ताओं ने मुंबई में करीब 10 हजार लोगों से संपर्क किया, जिनमें से अधिकतर निम्र आय वर्ग, घनी बस्तियों के रहने वाले हैं। उन्हें कम स्थान में सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के तरीकों को लेकर परामर्श दिया गया।