गणेशन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर रह चुके हैं और इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। 

नई दिल्ली. मणिपुर को नया राज्यपाल मिल गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ला गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। गणेशन भारतीय जनता पार्टी के सीनियर रह चुके हैं और इससे पहले वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

इसके अलावा वो तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के अंदर कई अलग-अलग पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया। अब उन्हें राज्यपाल बनाया गया है। 

मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने कहा- मैं बहुत उत्साहित महसूस करता हूं क्योंकि मेरी सेवाओं को मान्यता मिली है। मैं अपने अनुभवों से भारत में कहीं भी काम करने के लिए तैयार हूं क्योंकि पूरा भारत एक है।