बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। लालू यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर ने यह जानकारी दी। डॉ उमेश यादव ने बताया, यह साफ तौर पर खतरनाक है, मैंने इस बारे में अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी है।  

रांची. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी किडनी फंक्शन कभी भी बिगड़ सकता है। लालू यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर ने यह जानकारी दी। डॉ उमेश यादव ने बताया, यह साफ तौर पर खतरनाक है, मैंने इस बारे में अधिकारियों को लिखित में जानकारी दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। फिलहाल वे रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

Scroll to load tweet…


क्या कहा डॉक्टर ने?
लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा, उनकी किडनी 25% फंक्शन कर रही है। कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। हमने लिखित में अधिकारियों भी इसकी सूचना दे दी है। 

2017 से जेल में हैं लालू यादव
लालू प्रसाद यादव 2017 से जेल में हैं। हालांकि, उन्हें चारा घोटालों में एक मामले को छोड़कर सभी में जमानत मिल चुकी है। हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने 6 हफ्ते के लिए सुनवाई टाल दी थी। बताया जा रहा है कि अदालत ने सजा पूरी ना कर पाने के चलते जमानत याचिका पर सुनवाई टाली है। जबकि राजद का कहना है कि सीबीआई जानबूझकर अदालत में देरी कर रही है।