मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले को आज 11 साल बीत गए हैं।उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नई दिल्ली. मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले को आज 11 साल बीत गए हैं। ये भारत के इतिहास का वो काला पन्ना है जिसे शायद ही कभी कोई भूल पाए। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें 166 लोग मारे गए जबकि अन्य 300 लोग घायल हो गए थे।

नायडू ने साहस को किया सलाम

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा कि उन सभी को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने 2008 के नृशंस मुंबई आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवा दी। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा, मैं अपने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी और भक्ति को सलाम करता हूं जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके बलिदानों के प्रति आभारी रहेगा।

Scroll to load tweet…

पुलिस मेमोरियल पहुंचे फडणवीस 

माया नगरी मुंबई में 26 नवंबर 2008 में आतंकियों द्वारा मचाए गए तांडव ने सभी का दिल दहला दिया। इस घटना में मुंबई पुलिस के कई जवान शहीद हो गए थे। शहीदों को नमन करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मरीन ड्राइव में 26/11 की 11 वीं वर्षगांठ पर पुलिस मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Scroll to load tweet…