भारत में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।

लोकसभा चुनाव 2024। भारत में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार समेत दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मुख्य चुनाव आयुक्त की जानकारी के मुताबिक इस बार रिकॉर्ड 97 करोड़ वोटर्स मतदान में हिस्सा लेंगे। इसके लिए कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार पोलिंग बूथ पर कुछ ऐसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, जिससे देश के मतदाताओं को मदद मिलेगी। इसके लिए चुनाव आयोग हर संभव प्रयास कर रही है, जिसके मदद से पोलिंग बुथ पर किसी को परेशानी का सामना न करना पड़ें। इसके लिए चुनाव आयोग ने कुछ जरूरी और बेसिक चीजों को पोलिंग बूथ पर उपलब्ध कराएगी।

कौन से जरूरी चीजों का पोलिंग बूथ पर रहेगा प्रबंध

  • पीने का पानी। 
  • टॉयलेट महिला और पुरुषों का अलग-अलग। 
  • साइनेज। 
  • रैंप/व्हीलचेयर। 
  • सहायता केंद्र। 
  • मतदाता सुविधा केंद्र। 
  • पर्याप्त रोशनी। 
  • 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए चुनाव आयोग वोलेंटियर प्रदान करेंगे।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव किए जाएंगे। इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को होगी और 4 जून को काउंटिंग होगी।

ये भी पढ़ें: 7 फेज में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट, पहले फेज में 21 राज्यों में होगा चुनाव