YSRCP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 175 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी किया गया है।

अमरावती। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए YSRCP ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। YSRCP ने आंध्र प्रदेश के सभी 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आंध्र प्रदेश में YSRCP की सरकार है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी YSRCP के प्रमुख हैं। पहले अनुमान लगाया गया था कि जगन मोहन शनिवार को इडुपुलापाया में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जगन मोहन ने आंध्र प्रदेश के सभी 25 लोकसभा सीटों और सभी 175 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। यहां लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी होने हैं।

YSRCP ने इन्हें दिया टिकट

  • श्रीकाकुलम - पेराडा तिलक
  • विजयनगरम - बेलाना चन्द्रशेखर
  • विशाखापत्तनम - बोत्सा झांसी लक्ष्मी
  • अराकु- चेट्टी तनुजा रानी
  • काकीनाडा - चेलामलासेट्टी सुनील
  • अमलापुरम- रापाका वरप्रसाद
  • राजमुंदरी- डॉ. गुडुरी श्रीनिवासुलु
  • नरसापुरम - गुडुरी उमा बाला
  • एलुरु - करुमुरी सुनील कुमार
  • मछलीपट्टनम- डॉ. सिम्हाद्रि चन्द्रशेखर राव
  • विजयवाड़ा - केशिनेनी श्रीनिवास (नानी)
  • गुंटूर- किलारी वेंकट रोशैया
  • नरसरावपेटा- डॉ. पी. अनिल कुमार यादव
  • बापटला- नंदीगाम सुरेश बाबू
  • ओंगोल- चेविरेड्डी भास्कर रेड्डी
  • नेल्लोर- वेणुमबका विजयसाई रेड्डी
  • तिरूपति- मद्दिला गुरुमूर्ति
  • चित्तूर- एन रेडप्पा
  • राजमपेट - पेद्दीरेड्डी वेंकट मिथुन रेड्डी
  • कडप्पा - वाईएस अविनाश रेड्डी
  • कुरनूल - रमैया द्वारा
  • नंद्याला - पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी
  • हिंदूपुर - जोलादरासी शांता
  • अनंतपुर - मालागुंडला शंकर नारायण

यह भी पढ़ें- गायिका अनुराधा पौडवाल ने थामा बीजेपी का हाथ, लोकसभा चुनाव के पहले ज्वाइन की पार्टी

आंध्र प्रदेश में भाजपा-टीडीपी-जनसेना ने किया है गठबंधन

आंध्र प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जगन मोहन का सामना NDA से है। यहां एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP, भाजपा और पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के बीच गठबंधन हुआ है।

यह भी पढ़ें- आगामी लोकसभा चुनाव के पहले BJP को लगा झटका, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह पार्टी से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह