लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के पिता श्रीकृष्‍ण बिरला (Shrikrishna Birla) का मंगलवार देर शाम निधन हो गया।

नई दिल्‍ली. लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) के पिता श्रीकृष्‍ण बिरला (Shrikrishna Birla) का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। श्रीकृष्‍ण बिरला सरकारी कर्मचारी थे। वह सेल टैक्‍स विभाग से रिटायर हुए थे। वह काफी वृद्ध हो चुके थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

91 वर्षीय श्रीकृष्ण पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे। श्रीकृष्ण बिरला कोटा के वरिष्ठ समाजसेवी थे और कर्मचारियों की सभा 108 में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्हें सहकारिता क्षेत्र के पितामह के रूप में पहचाना जाता था।