असम की एक 15 साल की लड़की ने प्यार में बेवकूफी की हद कर दी। उसने अपने शरीर में HIV पॉजिटिव प्रेमी के खून का इंजेक्शन लगा लिया। उसे हॉस्पिटल में रखा गया है। 

दिसपुर। असम की 15 साल की एक लड़की ने प्यार में पागल होकर बेवकूफी की हद कर दी। उसे एक एड्स पीड़ित लड़के से प्यार हो गया था। लड़की को प्रेमी की बीमारी का पता चल गया, इसके बाद भी वह उससे अलग नहीं हुई। उसने खुद को प्रेमी के खून का इंजेक्शन लगा लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की सुआलकाची जिला की रहने वाली है। लड़की ने कहा है कि वह अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती है। वह उसके बिना नहीं रह सकती। उसने अपने प्रेमी के लिए अपनी जान जोखिम में डाली है। मेरे प्रेमी को HIV है, इसलिए मुझे उससे दूर किया जा रहा है। मैंने उसके खून का इंजेक्शन खुद को लगा लिया है। मैं उसके बिना नहीं रह सकती। लड़की प्रेमी से फेसबुक पर मिली थी। पहले दोनों के बीच बातचीत हुई फिर वे एक-दूसरे को प्यार करने लगे। लड़का हाजो के सतडोला का रहने वाला है। 

तीन बार घर से भागी लड़की
लड़के ने लड़की को बता दिया था कि वह HIV पॉजिटिव है। इसके बाद भी दोनों का प्रेम संबंध तीन साल से चल रहा है। लड़की का कहना है कि वह अपने प्रेमी से अलग नहीं हो सकती। लड़की का कहना है कि उसे लड़के के HIV पॉजिटिव होने की जानकारी है इसके बाद भी वह उसके साथ तीन बार घर से भाग चुकी है। 

HIV निगेटिव आई लड़की की रिपोर्ट
लड़की ने दावा किया कि उसने सिरिंज से प्रेमी के शरीर से खून निकाला था और अपने शरीर में उसी खून का इंजेक्शन लगा लिया था। हाजो पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़के ने लड़की को अपने शरीर में उसका खून इंजेक्ट करने से मना किया था, लेकिन लड़की नहीं मानी। 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के व्यापारियों ने तोड़ा अर्पिता मुखर्जी का रिकॉर्ड, IT छापे में मिला 58 करोड़ कैश-32 KG गोल्ड

लड़की ने कहा कि मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि मेरे साथ क्या होता है। मैं सिर्फ इतना चाहती हूं कि मेरे प्रेमी को जल्द से जल्द रिहा कर दिया जाए। लड़की को HIV का संक्रमण लगा है या नहीं इसकी जांच के लिए अभी तक दो बार टेस्ट किया गया है। लड़की ने दावा किया कि उसने अपना पहला रिपोर्ट नहीं लिया था। दूसरे रिपोर्ट में वह निगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: क्लब के बाउंसरों ने महिला और उसके दोस्त को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस, 6 गिरफ्तार