मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में अधिकांश नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति के बाद ही शामिल किए गए हैं। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में अधिकांश नाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति के बाद ही शामिल किए गए हैं। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार पहले से तय हैं। दरअसल, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ही इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

कांग्रेस ने इन पर किया भरोसा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
सीट टिकट
दिमनीरविंद्र सिंह तोमर
अंबाह सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद सुरक्षितमेवाराम जाटव
ग्वालियरसुनील शर्मा
डबरा सुरक्षितसुरेश राजा
भांडेरफूल सिंह बरैया
करैरा प्रागीलाल जाटव
बमोरीकन्हैया लाल अग्रवाल
अशोक नगरआशा दोहरे
अनूपपुरविश्वनाथ सिंह
सांचीमदनलाल चौधरी
आगर मालवा विपिन वानखेड़े
हाटपिपल्याराजवीर सिंह बघेल
नेपानगररामसिंह पटेल
सांवेरप्रेमचंद्र गुड्‌डू

भाजपा में पहले से तय हैं उम्मीदवार
मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें से 22 सीटें वे हैं, जहां से सिंधिया के समर्थक विधायक इस्तीफा देकर आए हैं। इन सीटों पर पूर्व विधायक ही भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कुछ तो पहले से ही मंत्री भी हैं।

चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइन
हाल ही में चुनाव आयोग ने कोरोना काल में चुनाव कराने के लिए गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया है कि उम्मीदवारों को नामांकन पत्र, शपथ पत्र और नामांकन से लेकर सिक्योरिटी मनी तक सभी ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके अलावा चुनाव कार्य से जुड़े सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना होगा। चुनाव से जुड़े हाल, रूम या परिसर में प्रवेश के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सैनिटाइजर और साबुन-पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। घर घर सिर्फ 5 लोग जाकर ही संपर्क कर सकेंगे।