महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, जिसमें भाजपा 105, कांग्रेस 44, एनसीपी 54 और शिवसेना 56 सीटों पर आगे है। 2019 के चुनाव परिणामों की तुलना 2014 से करें तो भाजपा को 122, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 63 सीट मिली थी।  

मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं, जिसमें भाजपा 105, कांग्रेस 44, एनसीपी 54 और शिवसेना 56 सीटों पर आगे है। 2019 के चुनाव परिणामों की तुलना 2014 से करें तो भाजपा को 122, कांग्रेस को 42, एनसीपी को 41 और शिवसेना को 63 सीट मिली थी। ऐसे में भाजपा को 17 और शिवसेना को 9 सीटों का घाटा हुआ है। वहीं कांग्रेस को 2 और एनसीपी को 13 सीटों का फायदा हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सभी बड़ी पार्टियों का वोट% घटा
चुनाव में वोट प्रतिशत की बात करें तो महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 61.28% मतदान हुआ। पिछले बार 2014 में 63.3% मदतान हुआ था। यानी कुल मतदान कम हुआ। इसका असर पार्टियों पर भी पड़ा। भाजपा को जहां 2014 में 28% वोट पड़े वहीं 2019 में सिर्फ 25 प्रतिशत वोट ही मिला। शिवसेना की बात करें तो उसका भी 2% वोट कम हुआ है। लेकिन कांग्रेस और एनसीपी का वोट प्रतिशत घटने के बाद भी सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है।

महाराष्ट्र चुनाव की मुख्य पार्टियां
महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा-शिवसेना गठबंधन है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। खास बात यह है कि पहली बार ठाकरे परिवार से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से चुनाव लड़े थे। इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, इनमें से 916 यानी 29% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 600 पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं।

महाराष्ट्र के 2014 के परिणाम
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन की सरकार बनाई। पिछले चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था। साल 2014 में भाजपा को 122 (28.1%), शिवसेना 63 (19.5%), कांग्रेस 42 (18.1%), एनसीपी 41 (17.4) और अन्य को 13.7%वोट मिले।