पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने एक गांव में स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाकर परोसी। इस वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया है। वीडियो में ममता बनर्जी चाय बनाते दिख रही हैं।  

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने एक गांव में स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाकर परोसी। इस वीडियो को लोगों ने खूब शेयर किया है। वीडियो में ममता बनर्जी चाय बनाते दिख रही हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को दीघा के दत्तपुर गांव में पहुंची थी। जहां उन्होंने एक चाय के स्टॉल पर अपने हाथों से स्थानीय लोगों को चाय बनाई और उसे परोसा भी। इस वीडियो को खुद ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में स्थानीय लोगो से घिरी हुईं हैं और लोगों को चाय परोसते नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ' कभी-कभी जीवन में छोटी खुशियां हमें खुश कर सकती हैं। कुछ अच्छी चाय बनाना और परोसना इनमें से एक है।'

Scroll to load tweet…

एक अन्य वीडियो किया शेयर
ममता बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे स्थानीय लोगों से बातचीत करते नजर आ रही हैं। उन्होंने इस वीडियो पर लिखा 'कुछ देर के लिए दत्तपुर गांव के निवासियों के साथ बातचीत करते हुए।'

Scroll to load tweet…