ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है कि महामारी को देखते हुए हम पहले ही चुनाव आयोग को आठ चरणों में चुनाव कराने का विरोध कर चुके हैं। लेकिन अब जब पश्चिम बंगाल में कोरोना में बेतहाशा वृद्धि हो रही है तो बचे हुए चार चरणों का चुनाव एक साथ कराना चाहिए। इससे जोखिम को कम किया जा सकता है और संक्रमण का भी खतरा कम हो सकेगा।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को यह सुझाव दिया है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बचे हुए चार चरणों के चुनाव एक साथ करा लिया जाए। ममता बनर्जी का यह सुझाव उस वक्त आया है जब बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए बंगाल के चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। आयोग बचे हुए चरणों के चुनाव को लेकर पार्टियों की राय जानेगा 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनाव आयोग पहले ही एक साथ चुनाव कराने से मना कर चुका

ममता बनर्जी की मांग के पहले ही चुनाव आयोग यह स्पष्ट कर चुका है कि एक साथ चुनाव कराना संभव नहीं है। लेकिन ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से मांग करने के साथ ही पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है।

ट्वीट कर कहा जोखिम से बचने का एक ही उपाय