आपने कभी मैंगो मैगी खाई है? खाएंगे भी कैसे।रेसिपी बिल्कुल नई जो है। यह रेसिपी एक महिला की है। मैंगो डालकर मैगी बनाते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।एक फूड ब्लॉगर ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

नई दिल्लीः आपने मैगी में सब्जी, अंडा, चिकेन, मटन, चीज़, पनीर वगैरह डालकर खूब खाया होगा। लेकिन आपसे कहा जाए कि हम आपको मैंगो मैगी (Mango Maggi) खिलाते हैं। जरा सोचिए, आपका पहला रिएक्शन क्या होगा। आप थोड़ा सोचेंगे, थोड़ा अंदाजा लगाएंगे कि आखिर रेसिपी होगी कैसी। चलिए आपको इससे रूबरू कराते हैं। दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला अपने दुकान पर मैंगो मैगी बनाती दिख रही है। मैंगो जूस से मैगी की उसकी ग्रेवी बनाती है और आम (Mango) को बारिक काटकर उसपर टॉपिंक्स बना कर डाल देती हैं। इस वायरल वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसे वीडियो पर ऐसे-ऐसे कमेंट्स आ रहे हैं कि जो गुदगुदाने के लिए काफी हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सोशल मीडिया यूजर्स को पच नहीं रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को डाला है। द ग्रेट इंडियन फूडी नाम के एक फूड ब्लॉगर ने इसे अपने पेज से शेयर किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि मुझे दूसरी दुनिया में ले चलो। एक ने लिखा कि मैगी (Maggi) को बदनाम किया अब आम का नाम भी बदनाम हो गया। हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कमंट किया कि इसका टेस्ट स्वादिष्ट होगा। वहीं एक ने तो टाइगर श्रॉफ का ट्रेंडिंग डायलॉग 'छोटी बच्ची हो क्या' भी लिख दिया। 

मैगी के साथ होता रहता है एक्सपेरिमेंट
मैगी के साथ इस तरह का एक्सपेरिमेंट कोई नया नहीं है। इससे पहले भी कई शॉप में मैगी को तरह-तरह से बना कर पड़ोसने का वीडियो सामने आता रहा है। कुछ दिनों पहले ही चॉकलेट मैगी फेमस हुआ था। इसमें चॉकलेट शॉश औऱ डेयरी मिल्क चॉकलेट डालकर मैगी को बनाने का तरीका एक सोशल मीडिया साइट के यूजर ने पोस्ट किया था। इतना ही नहीं, अल्कोहल के शौकीनों ने भी मैगी को नहीं छोड़ा है। अल्कोहल डालकर ग्रेवी बनाई और उसमें मैगी डालकर खाते हुए का वीडियो भी वायरल हो चुका है। रोचक बात यह है कि मैगी के साथ की लाखों तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। इनमें से ज्यादातर एक्सपेरिमेंट की हैं या तो पहाड़ों और वादियों के साथ की हैं। 

मैगी को भी जानें
मैगी एक मल्टीनेशनल ब्रांड है, जो नूडल्स बनाती है. यह नूडल्स इतना फेमस हो गया कि इसका नाम ही लोग मैगी बुलाने लगे। वर्ष 1800 के आसपास स्वीटजरलैंड में इसे सूप और नूडल्स की तरह लोग खाते थे। नेश्ले ने इसे 1947 में खरीदा। उसके बाद इंडिया में इसे काफी पसंद किया जाने लगा। इंडिया के अलावा इसे बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, सिंगापुर, मलेशिया, पोपुआ न्यू जिनिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, नेपाल, भूटान और मालदीव्स में पसंद किया जाने लगा।