मुंबई के MTNL बिल्डिंग में लगी आग, चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन
मुंबई: आज दोपहर मुंबई के अंधेरी स्थित महानगर टेलीफोन निगम की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 100 से ज्यादा लोग फंसे हैं।
14

आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर 14 फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू किया जा चुका है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
दमकल कर्मी छत पर मौजूद लोगों को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग के तीसरे और चौथे फ्लोर पर लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।
34
अभी तक कई लोगों को सीढ़ियों के सहारे नीचे उतार लिया गया है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
44
बात अगर मुंबई में हादसों की करें, तो कल देर रात चर्चिल चैम्बर में आग लग गई थी। इसमें एक की मौत हो गई थी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos