हामिद अंसारी के बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है, भारत एक मजबूत लोकतंत्र है. 

नई दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी (Hamid Ansari) के मानवाधिकारों और लोकतंत्र वाले बयान पर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और हमें किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है। यह दावा सरासर गलत है कि अन्य लोगों को हमारे देश के संविधान की सुरक्षा करने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त विदेश मंत्रालय ने कई मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिका-कनाडा सीमा पर मरने वाले सभी भारतीय थे
विदेश मंत्रायल ने कहा कि कनाडा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि अमेरिका-कनाडा सीमा पर मरने वाले सभी चार भारतीय थे, जो एक परिवार के थे। मौतों की पुष्टि बाहरी तत्वों के संपर्क में आने से हुई। हमारे मिशन जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 भारत अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गेहूं की खरीद और उसके परिवहन की व्यवस्था करने की प्रक्रिया चल रही है:

बलूचिस्तान मुद्दे पर दी ये प्रतिक्रिया
बलूचिस्तान में इमरान सरकार द्वारा किए जा रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर भारत ने प्रतिक्रिया जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हम पाकिस्तान के अधिकारियों से बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघन को बंद करने की अपील करते हैं।, जिससे आम जनता का हित सुनिश्चित हो सके। 

एस-400 मिसाइल अपना रुख स्पष्ट किया
एस-400 मिसाइल (S-400 missile) सौदे पर अमेरिका की नाराजगी पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस से ‘भारत और अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है। भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी है। हम एक स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हैं, यह हमारे रक्षा खरीददारी पर भी लागू होता है।’

यह भी पढ़ें- असम सरकार की बड़ी पहल : 'प्रोजेक्ट सद्भावना' के तहत 1 साल के भीतर 5 लाख लंबित फाइलों का करेगी निपटारा