जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार एनकाउंटर में आतंकियों का खात्मा कर रही है। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर का लापता पीएचडी स्कॉलर बासित हिलाल आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में सामिल हो गया है। मंगलवार को कश्मीर जोन पुलिस का यह दावा किया है। बासित पिछले हफ्ते दोस्तों के साथ नारानाग, सेंट्रल कश्मीर घूमने गया था, तभी से लापता था। 

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल लगातार एनकाउंटर में आतंकियों का खात्मा कर रही है। लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर का लापता पीएचडी स्कॉलर बासित हिलाल आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में सामिल हो गया है। मंगलवार को कश्मीर जोन पुलिस का यह दावा किया है। बासित पिछले हफ्ते दोस्तों के साथ नारानाग, सेंट्रल कश्मीर घूमने गया था, तभी से लापता था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां कर रही थी बेटे की तलाश
अचानक बेटे के लापता होने पर बासित हिलाल को उसकी मां लगातार खोज रही थी। सोमवार को उसके परिजनों ने श्रीनगर में प्रेस एनक्लेव के सामने प्रदर्शन भी किया था। उन्हें शक था कि बासित को अगवा किया गया है। 

दिल्ली में काम करता था बासित
परिवार के मुताबिक, बासित दिल्ली में काम करता था। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद कश्मीर आया था। उसने कश्मीर यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है। 

- सोमवार को पुलिस ने कहा था कि बासित के दोस्त नारानाग से गंगाबल लेक गए थे, लेकिन बासित ने वहां जाने से इनकार कर दिया था। बासित ने अपने दोस्तों से कहा था कि वह नारानाग में ही उनके आने तक इंतजार करेगा। जब दोस्त नारनाग पहुंचे तो बासित वहां नहीं मिला। 

पहले भी कई छात्र बन चुके हैं आतंकी
कश्मीर में इससे पहले भी कई पढ़े लिखे छात्र और स्कॉलर आतंकी संगठन में शामिल हो चुके हैं। पिछले साल दक्षिणी कश्मीर के शोपियां का एक युवक कामरान जहूर हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। वह बीटेक का छात्र था।