दशहरा के मौके पर मोहन भागवत ने मॉब लिंचिग के बहाने संघ पर होने वाले हमलों की कड़ी निंदा की। भागवत ने कहा कि यह संगठन को बदनाम करने के लिए एक बड़ा षड़यंत्र है। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉबलिंचिग की घटनाओं में संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों का नाम साजिशन लिया गया है।

नागपुर. दशहरा के मौके पर मोहन भागवत ने मॉब लिंचिग के बहाने संघ पर होने वाले हमलों की कड़ी निंदा की। भागवत ने कहा कि यह संगठन को बदनाम करने के लिए एक बड़ा षड़यंत्र है। पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मॉबलिंचिग की घटनाओं में संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों का नाम साजिशन लिया गया है। मोहन भागवत दशहरा पर नागपुर में संघ के स्वयं सेवकों के बीच बोल रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी सरकार को 100 नंबर
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर कहा कि जनता ने सरकार में भरोसा जताया। नरेंद्र मोदी सरकार के काम की तारीफ़ करते हुए कहा कि सरकार निर्णय लेने की क्षमता है। बहुत दिनों बाद देश में कुछ हो रहा है। इस सरकार ने जनभावना की समझ है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाया गया। सरकार ने कई बड़े और साहसिक कदम उठाए हैं।

संघ प्रमुख ने कहा, देश में उत्साह का माहौल है। सीमा पर सेना की तैयारी अच्छी हो गई है। अब हमारा देश पहले से ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

किस मुद्दे पर क्या बोले भागवत ?

#1 लोकतंत्र
भारत में लोकतंत्र कहीं बाहर से नहीं आया बल्कि यह व्यवस्था सदियों से यहां है।

#2. अनुच्छेद 370
अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने का मोदी, शाह का कदम सराहनीय है।

#3. सीमा सुरक्षा
भारत की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हैं, तटीय सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

#4. मॉब लिंचिग
भागवत ने कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या पश्चिमी तरीका है, देश को बदनाम करने के लिए भारत के संदर्भ में इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।