उत्तरप्रदेश के हाथरस में ढाई साल पुरानी रंजिश के चलते सोमवार शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक ने आरोपियों में से एक के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय मृतक खेत पर काम कर रहा था। इस मामल में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें से एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

हाथरस: सुनिए उस बेटी का दर्द जिसके पिता को गोलियों से भूना, रो रो कर सुनाई अपनी दास्तां

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाथरस, यूपी. जिले के सासनी थानांतर्गत नौजरपुर गांव में सोमवार देर शाम एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अमरीश ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। आरोपी इसी बात से नाराज थे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पिछले ढाई साल से रंजिश चली आ रही थी। इस घटना के बाद राजनीति तेज हो गई है। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि योगी आदित्यनाथ सो रहे हो, तो जग जाओ और देखो अपने जंगलराज की तस्वीरें। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां हैं वो मिशन शक्ति वाला ढोल, जिसे कई महीने से पीट रहे हो। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस में छेड़खानी की शिकायत करने वाले पिता की सरेआम हत्या का दुर्दांत कांड हुआ है। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों पर रासुका(राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980) लगाने के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

  • घटना के वक्त मृतक अपने खेत पर आलू का काम कर रहा था। तभी मुख्य आरोपी गौरव सहित 4 लोग वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। माना जा रहा है कि आरोपियों ने 10 राउंड फायर किए। गोलीबारी होते ही खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
  • मृतक ने जुलाई, 2018 को गौरव शर्मा के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। तब गौरव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। एक महीने बाद वो जमानत पर छूटा था। आरोपी तभी से रंजिश रखे हुए था।
  • घटनावाले दिन गौरव की पत्नी और मौसी गांव के मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। तभी इनमें कहासुनी हो गई।
  • कुछ देर बाद आरोपी गौरव और मृतक अमरीश भी वहां पहुंच गए। दोनों के बीच यहां हाथापाई हुई। लेकिन मामला शांत हो गया। फिर गौरव खेत पर पहुंचा और अमरीश की हत्या कर दी।
  • डीएसपी रुचि गुप्ता ने बताया पुलिस ने गौरव सहित 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें से एक आरोपी पकड़ लिया गया है।
  • आरोपी ने फोन पर हत्या की धमकी दी थी। आरोपी के वापस लेने का दबाव बना रहा था।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…