शनिवार को हुई बारिश ने बाढ़ (Delhi Flood ) का सामना कर रहे दिल्ली की परेशानी बढ़ा दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है। उन्होंने उपराज्यपाल को फोन किया और राहत कार्यों की जानकारी ली।

नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इसने बाढ़ (Delhi Flood) में डूबी दिल्ली की परेशानी और बढ़ा दी। कई इलाके जलमग्न हो गए, जिससे यातायात थम गया। इस बीच दिल्ली में भरे पानी को निकालने का काम जारी है। शनिवार को फ्रांस और UAE की यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आए बाढ़ से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को फोन कर जानकारी ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

LG ने ट्वीट कर इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति का ब्योरा लिया और दिल्लीवासियों के हित में हर सम्भव कार्य करने के निर्देश दिए।

Scroll to load tweet…

घट रहा यमुना नदी का जलस्तर

दिल्ली पिछले कई दिनों से बाढ़ से जूझ रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश से यमुना नदी उफना गई थी। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली का बड़ा हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया है। बाढ़ का पानी लालकिला, राजघाट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। यमुना के जलस्तर में कमी आ रही है। इससे बाढ़ का पानी भी कम हो रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बाढ़ के पानी की निकासी में सहायता के लिए यमुना बैराज के सभी पांच गेट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ गेट गाद से जाम हैं। सीएम ने कहा कि यमुना नदी का जलस्तर घट रहा है। अगर बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी। अगर बारिश होती है तो इसमें अधिक वक्त लग सकता है।

यह भी पढ़ें- Watch Video: गर्दन तक पानी में खड़े होकर रिपोर्टिंग, जानें क्यों महिला पत्रकार पर भड़का यूजर्स का गुस्सा?

मौसम विभाग ने कहा-रविवार को दिल्ली में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार यमुना का जल स्तर गुरुवार रात 8 बजे के अपने चरम 208.66 मीटर से घटकर शनिवार सुबह 7 बजे 207.62 मीटर पर आ गया। यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Flood: यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे हो रहा कम, मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी