मुंबई में हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन संदिग्ध कार मिली थी। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। पुलिस लगातार कार के मालिक की तलाश कर रही थी। अब बताया जा रहा है कि कार के मालिक मनसुख हिरेन मृत अवस्था में पाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने क्रीक में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

मुंबई. मुंबई में हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन संदिग्ध कार मिली थी। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। पुलिस लगातार कार के मालिक की तलाश कर रही थी। अब बताया जा रहा है कि कार के मालिक मनसुख हिरेन मृत अवस्था में पाए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने क्रीक में कूदकर आत्महत्या कर ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या का मामला जैसा ही लग रहा है। बताया जा रहा है कि मनसुख हीरन ठाणे के व्यापारी हैं और क्लासिक मोटर्स के मालिक हैं। मनसुख शुक्रवार से ही लापता थे। आज उनका शव कलवा क्रीक में मिला है। इस मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनआई को जांच सौंपने की मांग की है।

Scroll to load tweet…

फडणवीस ने उठाए सवाल
मनसुख की लाश मिलने से पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर विधानसभा में उद्धव सरकार को घेरा। फडणवीस ने कहा कि जब एंटीलिया के बाहर गाड़ी मिली तो वहां सबसे पहले पहुंचने वाले अधिकारी सचिन वझे थे। बाकी अधिकारी सचिन वझे के बाद पहुंचे। 

फडणवीस ने दावा किया कि गाड़ी के मालिक के नंबर की जब सीडीआर निकाली गई तो पिछले साल 5 जून और 15 जुलाई को सचिन वझे से बातचीत की बात सामने आई। दोनों पहले से संपर्क में थे। अब गाड़ी मालिक कह रहा है कि गाड़ी चोरी हो गई थी। 

कार में मिला था विस्फोटक
25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर Antilia के पास एक संदिग्ध कार में विस्फोटक सामग्री मिली थी। एंटीलिया से 200 मीटर की दूरी पर SUV कार में जिलेटिन की 20 छडें मिली थीं। इतना ही नहीं कार के अंदर कुछ नंबर प्लेट भी थीं। जानकारी के मुताबिक, कार फर्जी नंबर की थी। इसमें जो नंबर प्लेट मिले हैं, उनके नंबर भी मुकेश अंबानी की कार से मिलते जुलते हैं। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी।

1 महीने हुई थी रेकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोटक रखने के लिए एक महीने तक एंटीलिया की रेकी की गई। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि आरोपियों ने कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा भी किया। जिस कार में विस्फोटक रखा था, उसमें करीब 20 नंबर प्लेट मिले हैं, अधिकतर के नंबर मुकेश अंबानी के स्टाफ के नंबर से मिलते हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा करने पर ही इन नंबरों का पता लगाया गया होगा।