तेलंगाना के पहले गृह मंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती थे। नैनी नरसिम्हा रेड्डी 28 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया था।

हैदराबाद. तेलंगाना के पहले गृह मंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती थे। नैनी नरसिम्हा रेड्डी 28 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिर बिगड़ी तबीयत
कोरोना से ठीक होने के बाद वे अपने घर लौट गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका निधन हो गया।

Scroll to load tweet…


टीआरएस के बड़े नेता थे रेड्डी 
नरसिम्हा रेड्डी तेलंगाना में टीआरएस के बड़े नेता थे। वे 2014 से 2018 तक तेलंगाना के गृह मंत्री रहे। वे राज्य के पहले गृह मंत्री थे। रेड्डी वाइएसआर कैबिनेट का भी हिस्सा रह चुके हैं। वे 2005 से 2008 तक वाइएसआर कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे।