NIA ने दिल्ली, केरल और कर्नाटक सहित देश में 10 जगहों पर सोमवार को छापे मारे। इस्लामिक स्टेट यानी IS से जुड़े व्यक्तियों को खोजने के लिए ये कार्यवाई की गई। 48 घंटे पहले एक केस दर्ज किया, जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी हुई। 

नई दिल्ली. NIA ने दिल्ली, केरल और कर्नाटक सहित देश में 10 जगहों पर सोमवार को छापे मारे। इस्लामिक स्टेट यानी IS से जुड़े व्यक्तियों को खोजने के लिए ये कार्यवाई की गई। 48 घंटे पहले एक केस दर्ज किया, जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुफिया एजेंसियों ने कुछ समय से 6 से 7 लोगों के ग्रुप पर नजर रखा था। इसी के बाद मामला दर्ज किया गया। सूत्रों ने कहा कि NIA द्वारा जारी छापे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान मुस्लिम युवाओं को सीधे तौर पर निशाना बना रहा है और उन्हें भर्ती कर रहा है। उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है और स्थानीय हमलों की योजना बनाने के लिए उकसा रहा है।