आशु ठाकुर नामक एक लड़की ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। दरअसल, इस फिजिक्स क्लास की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चल रहा है और कई लड़के जश्न मनाते दिख रहे हैं। 

Viral Video Physics Coaching. आशु ठाकुर नामक एक लड़की ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। दरअसल, इस फिजिक्स क्लास की स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चल रहा है और कई लड़के जश्न मनाते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फिजिक्स की एक कोचिंग क्लास है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और किस कोचिंग क्लास में यह हरकत हुई है, यह सामने नहीं आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

क्या है ऐसा वीडियो में 
जो वीडियो शेयर किया गया है, दावा है कि वह एक फिजिक्स की कोचिंग क्लास का है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जो स्क्रीन पीछे लगी है, उस पर कुछ अश्लील वीडियो चल रहा है। वहां पर काफी लड़के हैं, जो एक ही तरह की ड्रेस में हैं। सभी लड़के एक ही तरह की टी शर्ट पहने हुए हैं। फिलहाल यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है और संभवतः पुलिस की रडार पर भी आ गया होगा। 

पहले भी हो चुका है ऐसा
करीब 10 महीने पहले बिहार के सीतामढ़ी में इस तरह का मामला सामने आया था। जहां शिक्षक बोर्ड पर कुछ पढ़ा रहे थे और बगल की स्क्रीन पर अश्लील भोजपुरी गाना भी चल रहा था। सीतामढ़ी के एक कोचिंग सेंटर का यह मामला भी काफी वायरल हुआ था। तब वीडियो में दिखा था कि शिक्षक बच्चों को बोर्ड पर पढ़ा रहे हैं। उसी बोर्ड के बगल में एलईडी टीवी लगा हुआ था। पढ़ाई के दौरान टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी का अश्लील भी चल रहा था। वीडियो में यह साफ दिख रहा था कि क्लास में बैठे बच्चे भोजपुरी गाने का आनंद ले रहे थे और दूसरी ओर शिक्षक पढ़ाने में मगन थे। कई बच्चों ने इसका वीडियो भी बना लिया था और बाद में वायरल कर दिया। यह वीडियो जांच के दायरे में आया तो पता चला कि इस कोचिंग क्लास में अक्सर ऐसा होता रहता है। 

यह भी पढ़ें

BEL Recruitment 2022: ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन