सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने अंततराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना की।

नई दिल्ली. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और विपक्ष को आपस में विचार-विमर्श कर कोई सार्थक समाधान निकालना चाहिए ताकि सदन में सुचारू रूप से कामकाज चल सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संसद में हो रहे हंगामे पर नायडू ने जाहिर की चिंता 

नायडू ने संसद में पिछले कुछ दिनों से हो रहे हंगामे के संदर्भ में कहा कि इस सदन और दूसरे सदन में जो हुआ, वह चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार और विपक्ष से अपील की कि वे आपस में विचार-विमर्श कर कोई सार्थक समाधान निकालें ताकि सदन में सुचारू रूप से कामकाज चल सके। उन्होंने कहा कि संसद में जो रहा है, उसे देश देख रहा है। इस बीच राज्यसभा में लगातार पांचवें दिन भी दिल्ली हिंसा पर चर्चा के मुद्दे पर गतिरोध कायम रहा और विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक 11 बजकर करीब 15 मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।

सुबह उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति ने अंततराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद हमारे देश की महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज करायी है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)