केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा के कैथल में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद ये मौनी बाबा मनमोहन सिंह की सरकार नहीं थी। ये नरेंद्र मोदी की सरकार थी।
नई दिल्ली. दिल्ली में दुर्गा पूजा शुरू होने के बाद शायद पहली बार होगा, जब शहर के अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि यमुना में कोई मूर्ती विसर्जित नहीं की जाएगी। इसके लिए सभी घाटों के लिए रास्ते बंद कर दिए। बैरिकेड्स लगा दिए गए। दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए अस्थायी तालाबों में प्रतिमाओं को विसर्जन किया गया। हालांकि कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं था। कई लोग यमुना घाट पर विसर्जन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। उनमे से कई लोगों को कहना था कि उन्हें दिल्ली सरकार के मूर्ति विसर्जन के प्लान के बारे में पता नहीं था।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी ने बोफोर्स जैसे हथियार खरीदते वक्त भी ऐसा दिखावा नहीं किया। खड़गे ने कहा कि यह तो वायुसेना के अफसर ही बता सकते हैं कि राफेल अच्छा है या बुरा।
विमानों का पहला सेट होगा जो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस्तेमाल किया जाएगा। अभी ये तीनों हस्तियां एयरइंडिया के बोइंग बी 747 विमानों का इस्तेमाल करती हैं।
दिवाली से पहले सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा दिया है। उनके महंगाई भत्ता (डीए) में 5% की बढ़ोतरी की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी से सरकार को सालाना 16,000 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
दिल्ली में 27 सितंबर को एक डिबेट कंपटीशन हुआ था, जिसका टॉपिक था क्या मानवाधिकारों का पालन करते हुए देश में आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकता है? इसी विषय पर बोलते हुए असम राइफल्स के राइफलमैन बलवान सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है।
जम्मू में मोर्टार के दो गोले बरामद किए गए और सैनिकों ने सुरक्षित रूप से उन्हें निष्क्रिय कर दिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
फ्रांस में राफेल की शस्त्र पूजा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाए हैं। संदीप ने कहा, "दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले एयरक्राफ्ट से क्यों जोड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने ऊं लिखकर नारियल चढ़ाया था।
उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गलशहीद इलाके में बस स्टैंड पर एक महिला को ब्रफिक्र होकर सोना महंगा पड़ गया। महिला बस स्टैंड पर जब सो रही थी, उसी वक्त एक अन्य महिला आई और 8 महीने के बच्चे को चुरा ले गई।